चांद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 वर्ष पुराना स्थायी वारंट तामील पर गिरफ्तार किया गया | Chand police ko mili badi safalta

चांद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 वर्ष पुराना स्थायी वारंट तामील पर गिरफ्तार किया गया

चांद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 वर्ष पुराना स्थायी वारंट तामील पर गिरफ्तार किया गया

चाँद/छिंदवाड़ा (राजेन्द्र डेहरिया) - आज दिनांक 08.08.2020 को थाना चांद पुलिस व्दारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल महोदय के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शशांक गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय श्री खुमान सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में नव नियुक्त थाना प्रभारी दीपक डेहरिया के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में कार्य कुशलता का परिचय देते हुए  स. उ. नि. सतीश दुबे एवं  प्र. आऱ.  लाखन सिंह रघुवंशी के द्वारा आरोपी संतोष यादव पिता रामचरण यादव उम्र 22 साल सा. वार्ड न. 18 पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा का 06 वर्ष पुराना गौ वंश से संबंधित स्थायी वारंट तामील किया गया। जिसको चांद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post