म. प्र. कर्मचारी कांग्रेस कृषि मंडी महासंघ ने 3 सितंबर से होने वाली हड़ताल के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - म.प्र. कर्मचारि काग्रेस कृषि मंडी महासंघ भोपाल के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित एवं सदस्य संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति भोपाल के नेतृत्व में बुरहानपुर जिले के कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक को 3 सितंबर 2020 से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में एवं आंदोलन के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया एवं केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई आपके द्वारा लगाए गए मॉडल अध्यादेश अधिनियम 2020 मैं हम सभी कर्मचारियों को कृषि संचनालय में शामिल कर हमें राज्य शासन का कर्मचारी घोषित किया जाए। हमारे वेतन भत्ते, पेंशन की सुरक्षा की जाए। मांगे नहीं माने जाने पर मध्य प्रदेश की समस्त 650 मंडिया 13 तकनीकी संभाग कार्यालय एवं 7 आंचलिक कार्यालय में हड़ताल कर आंदोलन किया जाएगा। अनिश्चितकालीन बंद रखा जाएगा जिसमें मंडी बोर्ड का घेराव, वल्लभ भवन का घेराव, विधानसभा का घेराव, मुख्यमंत्री जी का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी सचिव श्री वानखेड़े, लेखापाल श्रीमती दीपमाला, मनीष गंगराड़े, दिनेश सोनी, मिलिंद महाजन, कुणाल महाजन, पांडुरंग पाटील, योगेश पाटिल एवं सभी कर्मचारी साथी गण की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
Tags
burhanpur