125 ट्रांसपोर्ट कंपनी ने 4 सूत्री मांगों को लेकर की हड़ताल
उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ जैन द्वारा चर्चा में बताया गया की इस हड़ताल से दावा बाजार, किराना बाजार कपड़ा बाजार अगरबत्ती उद्योग छोटे किस्म के लघु उद्योग पर काफी असर होगा। उज्जैन संभागीय मुख्यालय होने के कारण यहां हड़ताल का व्यापक असर होगा। उज्जैन में लगभग 125 ट्रांसपोर्टर है तो वहीं करीब 20,000 लोडिंग वाहन है जबकि प्रदेश में करीब 20,000 ट्रांसपोर्टर सदस्य हैं तो वही 4:30 लाख लोडिंग वाहन है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने यह हड़ताल अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर की है। जिसमें सबसे प्रमुख मांग डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी को कम करना। वाहन चालकों को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बीमा सुविधा उपलब्ध कराना, प्रदेश के बेरिया पर बढ़ रही भ्रष्टाचारी को रोकना । यदि प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों की मांगे नहीं मानी तो जल्द ही यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी किया जाएगा।
Tags
ujjen