सरकार का बड़ा फैंसला : हर रविवार पूरे मध्यप्रदेश में रहेगा लॉकडाउन | Sarkar ka bada faisla har ravivar pure mp main rahega lockdown

सरकार का बड़ा फैंसला : हर रविवार पूरे मध्यप्रदेश में रहेगा लॉकडाउन


भोपाल। स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया है, कि प्रदेश में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब हर रविवार को संपूर्ण मप्र में लॉकडाउन रहेगा। इसे लेकर जल्द ही नई एडवाइजरी जारी की जायेगी। इसके साथ ही उन्होने बताया कि बिना मास्क मिलने पर पुलिस मौके पर मास्क देगी और इसके बदले पर मास्क का चार्ज लिया जाएगा। लॉक डाउन के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों के कारण प्रदेश में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिसके चलते प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच की जायेगी। उसके बाद ही आने-जाने की अनुमति होंगी।

Post a Comment

0 Comments