प्रति वर्ष अनुसार वर्ष भी निकलने वाली कावड़ यात्रा वंदे मातरम ग्रुप की | Prativarsh anusar varsh bhi nikalne wali kawad yatara vande matram group ki

प्रति वर्ष अनुसार वर्ष भी निकलने वाली कावड़ यात्रा वंदे मातरम ग्रुप की

प्रति वर्ष अनुसार वर्ष भी निकलने वाली कावड़ यात्रा वंदे मातरम ग्रुप की

सिंघाना (पवन प्रजापत) - जैसा की हिंदू समाज में मान्यता अनुसार श्रावण मास के पवित्र माह में भगवान शिव को आराध्य मानकर कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में ग्राम सिंघाना में भी सामाजिक संगठन वंदे मातरम ग्रुप द्वारा गत कई वर्षों से कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मगर इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते व प्रशासन के निर्देशों के कारण कावड़ यात्रा को शुस्म रूप देकर कुछ कावड़ियों के साथ कावड़ यात्रा संपन्न की गई। यात्रा सुबह 6:00 बजे नगर सिंघाना से प्रारंभ होकर नर्मदा घाट से जल भरकर सिद्धेश्वर महादेव का जल अभिषेक कल दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुई। कावड़ यात्रा में संजय बर्फा, पप्पू तोमर ,दिनेश  बर्फा, ओपेंद्र श्रीवास्तव ,अजय पाटीदार, रवि परिहार ,अरुण सरगरा आदि वंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों का सहयोग रहा है।

Post a Comment

0 Comments