नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग में एक कर्मचारी हुआ कोरोना पॉजिटिव, अन्य कर्मचारियों में दहशत | Nagar nigam ke janm mrityu panjiyan vibhag main ek karmchari hua corona

नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग में एक कर्मचारी हुआ कोरोना पॉजिटिव, अन्य कर्मचारियों में दहशत


इंदौर (जाहिद मंसूरी) - नगर निगम मुख्यालय के जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग में कल एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने से अन्य कर्मचारियों में दहशत है। इस कर्मचारी को कल चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि कल तक भी यह कर्मचारी कार्यालय में काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी को कोरोना होने के बाद विभाग के कर्मचारियों में दहशत हैं और वे आज काम नहीं कर रहे हैं । इस विभाग में बड़ी संख्या में लोग जन्म मृत्यु पंजीयन और विवाह पंजीयन के लिए आते हैं ऐसे में अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है। इसे देखते हुए विभाग को कुछ दिनों के लिए बंद किया जाना चाहिए था।लेकिन अभी तक अधिकारियों ने विभाग को बंद नहीं किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post