मांधाता विधायक नारायण पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में जा सकते है | Mandhata vidhayak narayan patel ka congress se istifa

मांधाता विधायक नारायण पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में जा सकते है

मांधाता विधायक नारायण पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में जा सकते है

मांधाता। (सतीश गम्बरे) - मांधाता से कांग्रेस विधायक, नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से आज अपना इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश में उपचुनाव की हलचल के बाद कांग्रेस को एक और झटका लगा है।

श्री पटेल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। यह माना जा रहा है कि वे अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते है।


इससे पहले भी कांग्रेस विधायकों के लगातार पार्टी छोड़कर जाने से परेशान पार्टी नेता बुधवार को उस समय सहम गए थे जब खबर लगी थी कि खंडवा जिले के मांधाता विधायक नारायण पटेल भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उनके मोबाइल पर भी किसी कांग्रेस नेता का संपर्क नहीं हो पा रहा था। ज्ञात हो कि अब तक कांग्रेस से 25 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, और सभी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव-2018 में कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन अब उसके खाते में 89 विधायक ही बचे हैं।

Post a Comment

0 Comments