मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया | Mandal dvara harshollas ke sath karyakram ayojit kiya

मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया

मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया

पेटलावद (संदीप बरबेटा) - लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के सफलतम 100 दिन के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और जिला भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर  पेटलावद मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया । विशेष अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता  सोनी ने संबोधित करते हुए  बताया कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 100 दिन में देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है। 15 वर्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में सिंचाई के इस  इतने अधिक स्तोत्र बना दिए गए हैं।। जिससे हमारा प्रदेश गेहूं उत्पादन में पंजाब पछाड चुका है। मुख्यमंत्री जी ने संबल योजना प्रारंभ करके गरीबी को हाथों को संबल प्रदान किया है।नगर परिषद के अध्यक्ष मनोहर लाल भटेवरा ने भी शिवराजसिंह  चौहान के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यक्रम के बारे में बताया ।। पूर्व मंडी डायरेक्टर प्रमोद मोदी  ने कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया ने किया।।आभार वार्ड पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया।। कार्यक्रम के पश्चात महिला मोर्चा के द्वारा पत्रक वितरित किए गए । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमंत,जितेंद्र मेहता, शउजबलाल  चौहान, मंडल महामंत्री सोनू विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा राजेश यादव, प्रमोद मोदी, पार्षद शंकरलाल राठौड़, संजय कहार, प्रकाश मुलेवा, ओम  सोनी,प्रदीप पटवा, सिद्धार्थ गुगलिया, श्रीमती मंजू बाला राठौड़, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post