मक्का के खेत में लहलहा रही थी गांजा की खेती | Makka ke khet main lahlaha rhi thi ganja ki kheti

मक्का के खेत में लहलहा रही थी गांजा की खेती

मक्का के खेत में लहलहा रही थी गांजा की खेती

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - जिला डिंडौरी के करंजिया थाना अंतर्गत ग्राम कुतरी में गांजा की लहलहा रही खेती पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी में बताया गया कि फुलीराम (50) पुत्र सम्मेलाल निवासी कुतरी अपने बाड़ी में गांजे की खेती कर रहा था। उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित फुलीराम अपने लगभग 5 डिसमिल बाड़ी की जमीन में गंजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने 13 हरे भरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। बताया गया कि गांजे की खेती मार्च में शुरू की गई थी। वर्तमान में लगभग 6 से 7 फीट के पौधे लहलहा रहे थे। इन पौधों में तो अब फल लगने वाले थे। पुलिस ने बताया कि जब्त गांजा के पौधों की बाजर में अनुमानित कीमत लाखों रुपये होगी। जब्त किए गए गांजा के पौधों का कुल वजन 58 किलो 250 ग्राम बताया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक विपिन जोशी, आरक्षक विनोद माहोर, महेंद्र धुर्वे परसराम असैया, आकाश अहिरवार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post