जिला हॉस्पिटल के डॉ. सुनिल पाटील पर एएनएम ने भी दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस | Jila hospital ke de sunil patil pr ANM ne bhi darj karaya

जिला हॉस्पिटल के डॉ. सुनिल पाटील पर एएनएम ने भी दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस

दो दिन पहले भी डॉ.सुनील पाटील पर दर्ज हुआ था, छेडछाड का पहला केस 

थाना लालबाग में दर्ज, दो दिन में दो छेडछाड के केस

जिला हॉस्पिटल के डॉ. सुनिल पाटील पर एएनएम ने भी दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिला हॉस्पिटल के डॉ. सुनील पाटील पर इंदौर की महिला ने छेडछाड का केस दर्ज कराया है। ये वहीं डॉ.पाटील है जिस पर दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर ने भी छेडछाड का केस दर्ज कराया है। दो दिन में थाना लालबाग में दो अलग-अलग केस दर्ज हुए है। ये पूरे स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार करने वाली घटना है। जिसके बाद डॉक्टरी पेशे को शर्मिंदा होना पड रहा है।

जिला हॉस्पिटल के डॉ. सुनिल पाटील पर एएनएम ने भी दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस

पहला केस

ग्राम बहादरपुर की महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर ने 19 जुलाई 2020 को थाना लालबाग में छेडछाड का केस दर्ज कराया था। वॉट्सअप पर अश्लील मैसेज और चैटिंग की गई थी। इसके अलावा उस युवती का वेतन भी पिछले छह महिने से नहीं दिया गया है।

केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

दूसरा केस

इंदौर की महिला ने बुरहानपुर में एएनएम के पद पर 2018 में ज्वानिंग की थी। जिसके बाद डॉ.सुनिल पाटील ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। महिला ने उसकी कोई बात नहीं मानी और न ही उसे सौंपा। जिससे बौखलाकर डॉ.पाटील ने महिला स्वास्थ्यकर्मी को जंगलों वाले क्षेत्र में डयूटी लगवा दिया। यह महिला डॉ.की हवस का शिकार नहीं बनी तो उसे विभाग से बर्खास्त करवा दिया। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा से मिलने के बाद थाना लालबाग में दूसरा केस 21 जुलाई 2020 को दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments