जैविक खेती करते किसान-भाई कर रहे मेहेराखापा का नाम रौशन
बोरगांव (चेतन साहू) - सौसर तहसील के मेहराखापा निवासी किसान कांतिलाल रावन्दे कई वर्षों से जैविक खेती करते चले आ रहे है जिससे उनकी फसल खेतों में लहराती नज़र आती है! व प्रतिवर्ष उन्हें फसलों से अच्छा मुनाफा प्राप्त हो जाता है! आसपास खेती करते किसानों की बात की जाएं तो वे किसान रासायनिक खाद व दवाई का उपयोग करते है व मुनाफा भी उन्हें कम होता है! किसान कांतिलाल रावन्दे ने बताया की जैविक खेती के फायदे अनेक है व नुकसान नहीं जिससे उनकी फसल अच्छी होती है व फसलों में वे कीटनाशक दवाइया खाद का उपयोग वे नहीं करतेउन्होंने बताया की वे मात्र जैविक दवाइया व खाद का उपयोग कई वर्षों से करते चले आ रहे है जिसके फायदे अनेक है! उन्होंने और भी किसान भाइयो को केवल जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
0 Comments