नियमों का उल्लंघन करने वाले सांसद और भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए - कांग्रेस | Niyamo ka ullanghan krne wale sansad or bhajpa netao ke khilaf

नियमों का उल्लंघन करने वाले सांसद और भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए - कांग्रेस

नियमों का उल्लंघन करने वाले सांसद और भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए - कांग्रेस

आलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - अमर शहीद चंद्रषेखर आजाद के जयंती पर गुरुवार को उनकी जन्मस्थली आजादगर में बडी संख्या में जुलूस के रूप में श्रद्धांजलि देने पहुंचे क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर सहित भाजपा नेताओं ने इस कोरोना काल में धारा 144 का घोर उल्लंघन किया है। गैर जिम्मेदार सांसद एवं अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस विभाग में प्रकरण दर्ज होना चाहिए। इस मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आजाद नगर में नायब तहसीलदार सुश्री सरिता गामड़ को ज्ञापन भी सौंपा है। 
*क्या है ज्ञापन में*
झाबुआ विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेंस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री  कलावती भूरिया,अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन से सांसद और भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। प्रेस नोट के जरिए सभी  कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि क्षैत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने अपने संवैधानिक पद का जरा भी ख्याल नही रखा। उन्होनें अपने भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, भाजपा नेता भूपेंद्रसिंह डावर सहित करीब 70 से अधिक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ आजाद जयंती पर आजाद नगर में बस स्टेंड स्थित उनके स्टेच्यु से लेकर आजाद कुटिया तक जोर शोर से जुलूस रैली निकाली ओर श्रद्धांजलि दी। जबकि उनके पास इस रैली की कोई अनुमति भी नही  थी। इन दिनों कोरोना काल में क्षेत्र में लाकडाउन की स्थिति है। ऐेसी विषम ओर विकट स्थिति में भी सांसद एवं भाजपा नेताओं ने अपनी जवाबदारी नही समझी। निष्चित रूप यह स्थिति  भाजपा सांसद एवं नेताओं के लिए शर्मनाक एवं नियम विरूद्ध है।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भाजपा नेताओं की कथनी ओर करनी में फर्क है। नियमों की बात करने वाले खुद भाजपा नेता नियमों का उल्लंघन कर रहे है। कांग्रेस नेताओं ने नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं बगैर अनुमति के जूलूस रैली निकालने वाले भाजपा सांसद डामोर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष  ठकराला, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुक्ला,भाजपा नेता डावर सहित रैली में शामिल करीब 70 से अधिक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन से की है। साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी देते हुवे कहा  कि यदि तीन दिन के भीतर जिला प्रषासन ने कोई कार्यवाही नही की तो झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के कांग्रेस के पांच विधायक सहित बडी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर उपस्थित होकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगें एवं डिस्टेसिंग का पालन करते हुए धरना आंदोलन करेंगें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post