कांग्रेस पार्टी से योग्य उम्मीदवार को मांधाता उपचुनाव में मिलेगा टिकट | Congress partyse yogy ummidvar ko mandhata upchunav main milega ticket

कांग्रेस पार्टी से योग्य उम्मीदवार को मांधाता उपचुनाव में मिलेगा टिकट

भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या का काम जनता करेगी उप चुनाव मे फैसला 

अरुण यादव ने दोबारा  चुनाव जीतने का मंच से भरा दंभ  

कांग्रेस पार्टी से योग्य उम्मीदवार को मांधाता उपचुनाव में मिलेगा टिकट

मांधाता (सतीश गम्बरे) - खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा मे मंगलवार को कांग्रेस  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  अरुण यादव क्षेत्र के दौरे पर मूंदी आए उनके साथ उनके छोटे भाई और कसरावद के  विधायक सचिन यादव, बड़वाह के  विधायक सचिन बिरला सहित कई कांग्रेसी नेता साथ थे   इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मांधाता में भी उपचुनाव होना है पार्टी सर्वे के आधार पर ही योग्य उम्मीदवार को  पार्टी टिकट देगी। विदित हौकी क्षेत्र मे विधायक नारायण पटेल के विधायकी से त्याग पत्र देने के बाद खाली हुई मान्धाता सीट पर  कई कांग्रेसी नेता उम्मीदवारी ठोक रहे है और   मंदिरो मे जाकर नारियल चिरौंजी भी कर रहे है तथा अपना टिकट भी फाइनल समझ रहे है  इन्ही अटकलों पर  यादव ने  विराम लगाया  और कहा कि टिकट तय होने  में कई पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा है । कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल के अचानक पद से इस्तीफा  देकर  भाजपा मे  शामिल हो जाने से  मुझे बड़ा दुख हुआ है  यादव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का खोया  मनोबल भी बढ़ाया और बताया की पार्टी सभी बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए ही  योग्य उम्मीदवार का चयन करेगी  इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण  सिंह उनके पुत्र  उत्तम पाल सिंह की कई सालो बाद एक ही   मंच पर  मौजूदगी लोगो मे तरह तरह की चर्चाओ  का विषय  रही।वही  मांधाता विधानसभा सीट पर  कॉन्ग्रेस के  विधायक नारायण पटेल के  इस्तीफे के बाद सीट रिक्त हो गई है   मांधाता की  सीट पर उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस मे  कड़ा मुकाबला होने की प्रबल संभावना है , वही कई दावेदार भी मैदान मे नजर आने लगे है 


भाजपा कर रही है  लोकतंत्र की हत्या

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक में लोकतंत्र की हत्या कर रही है बड़े पैमाने में विधायकों को प्रलोभन देकर खरीद फरोक्त  का काम किया जा रहा है आने वाले दिनों में होने वाले उपचुनाव में हम कमलनाथ जी के नेतृत्व मे दोबारा  जीत कर आएंगे॥ ॥

Post a Comment

0 Comments