केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के स्वागत को लेकर तैयारी जोरों पर
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के 10 जुलाई शुक्रवार को करीब 10:00 बजे पीथमपुर नगर आगमन को लेकर स्वागत संबंधी मीटिंग रखी गई जिसमें पीथमपुर एवं सागौर मंडल के समस्त भाजपा वरिष्ठ नेता , पार्षदगण, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे पूरे नगर में मंच लगाकर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
इस सन्दर्भ को लेकर भाजपा वरिष्ठ नेता संजय वैष्णव, देवेन्द्र पटेल, प्रकाश धाकड़ अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं मनोज धाकड ने कार्यकर्ताओं से केबिनेट मंत्री के गर्मजोशी से स्वागत करने का आह्वान किया।भाजपा की परम्परानुसार नगर के प्रमुख स्थानों पर स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा से कोरोना महामारी के चलते भौतिक दूरी का पालन करते हुए एतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
बैठक मे मार्गदर्शन करते हुए भाजपा नेता नीलेश भारती, हंसराज पटेल, मनोज जायसवाल, अमृत जैन, देवीसिंह गौड़, सुभाष जायसवाल, विजय रघुवंशी, राजेन्द्र रघुवंशी, रणजीत ठाकुर, राजेश पांडे, तेजराम राठौर, बालाराम मीणा, भारत जाटवा, भाजपा नेत्री चंदा खरे, अमृत रघुवंशी, रणजीत भंडारी, कुंदन पंवार,युवा नेता लक्ष्मीनारायण कामदार, संजय सोनी,शुभम् पाराशर, अर्जुन धाकड, किशोर दईया, नितिन चौहान, हर्षित जोशी, नरेंद्र रघुवंशी,विकास पटेल, दीपक बिरला, मलखान सिंह, कालू मारू, अयूब पटेल, प्रभुराम बिरला, कृष्णा पंवार, सुखदेवराव यादव,हरीश पटेल,प्रेम मंडलोई,विक्की शर्मा,उपेंद्र राजावत,रॉकी कटरे,राकेश साहू,नीतेश सांखला, देवेश शर्मा, पंकज पूरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी राम बिरला ने दी।
Tags
dhar-nimad