भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर तक पहुंचाई सरकार की उपलब्धियां | Bhajpa netao ne booth star tak pahuchai sarkar ki uplabhdiya

भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर तक पहुंचाई सरकार की उपलब्धियां

10 जुलाई को सांसद नंदकुमारसिंह चौहान करेंगे कार्यकर्ताओ को संबोधित

भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर तक पहुंचाई सरकार की उपलब्धियां

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के चौथे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा  संगठन द्वारा लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बूथ स्तर तक बताई जा रही है। जिसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने जिले के सभी 10 मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौप कर प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर भाजपा सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। गुरुवार को प्रमुख वक्ता पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कपूर, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, डॉ.मनोज माने आदि ने विभिन्न मंडलों पर पहुँच कर लोगों को सरकार कि 100 दिन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर तक पहुंचाई सरकार की उपलब्धियां

इस दौरान रामदास शिवहरे ने संबोधित करते हुए कहा कि शिवराजसिंह चौहान के सरकार में आते ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 46.86 लाख हितग्राहियों के खाते में 562.34 करोड रूपए जमा कराए। सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं के खाते में 45 करोड रूपए पहुंचाए। पंच परमेश्वर योजना के तहत 1555 करोड की राशि पंचायतों को दी। मनरेगा में 23 लाख से अधिक मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्घ कराया जा रहा है। इसी प्रकार पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संबल योजना के तहत 25 लाख हितग्राहियों को 137 करोड की सहायता दी। गरीबों के बिजली बिल आधे कर 97 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 623 करोड की राहत दी। जगदीश कपूर ने कहा कि सरकार ने लॉक डाउन में प्रदेश कि गरीब जनता का ध्यान रखते हुए पात्रता पर्ची वाले 25 श्रेणियों में पंजीकृत 1.16 करोड परिवारों को 7.71 मैट्रिक टन राशन उपलब्ध कराया। बिना पात्रता श्रेणी वाले लगभग 2 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन दिया।


पूर्व महापौर अनिल भोसले ने कहा कि पथ विक्रेता कल्याण योजना सभी नगरीय निकायों में लागू है। श्रम सिद्धी अभियान में 30 लाख श्रमिकों का नियोजन, रोजगार सेतु पोर्टल लांच कर काम देने वाले और काम मांगने वाले को मिलाया। अभी तक 10 हजार 900 प्रवासी श्रमिकों को नियुक्ति मिली।

कल सांसद चौहान करेंगे संबोधित

क्षेत्रिय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर  शुक्रवार 10 जुलाई को प्रात 10 बजे स्थानीय राजस्थानी भवन, इंदिरा कॉलोनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post