भगवान थानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया
अंजड़ (शकील मंसूरी) - सावन के पवित्र शनिवार को स्थानीय पुलिस थाने में विराजित भगवान थानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया पूजा श्रीमती कविता पाल एव उनके पुत्र अभिषेक पाल ने कर पूजा का लाभ लिया साथ ही कान्हा जी के झूले एव श्रंगार का आयोजन किया गया आरती कर महिला मण्डली द्वारा मनमोहक भजन कीर्तन किये गये प्रसादी का वितरण किया गया इस अवसर नगरपंचायत , पुलिस थाना ,कोर्ट एव नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
Tags
badwani