योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी पेटलावद नगर मंडल द्वारा किया गया योग
पेटलावद (संदीप बरबेटा):- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून रविवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पेटलवाद द्वारा योग किया गया। योग दिवस पर योग करने का उद्देश्य शरीर तथा मन को स्वास्थ् मजबूत तथा सुरक्षित रखना तथा निरंतर योग करते रहने की प्रेरणा देना है, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पेटलावद द्वारा योग दिवस पर योगा सामूहिक रूप से तहसील परिसर में योगा किया गया तथा अन्य जागरूक व्यक्तियों द्वारा योगा उनके घर पर किया गया।
योग दिवस पर मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, वर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, महामंत्री सोनू विश्वकर्मा, मुकेश जी,संजय कहार, संजय मालवीय, वरिष्ठ बीजेपी नेता जितेंद्र मेहता, प्रवीण पवार, शंकर राठौड़, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महामंत्री सूरज पवार,आशीष बाविस्कर तथा योग गुरु सोलंकी जी आदि कार्यकर्ता द्वारा योग किया गया
Tags
jhabua