विश्व पर्यावरण दिवस गार्डन में श्रमदान कर सह स्वच्छता अभियान शिविर का किया शुभारंभ | Vishv paryavaran divas garden main shramdan kr sah swachhta abhiyan shivir

विश्व पर्यावरण दिवस गार्डन में श्रमदान कर सह स्वच्छता अभियान शिविर का किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस गार्डन में श्रमदान कर सह स्वच्छता अभियान शिविर का किया शुभारंभ

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण सहयोग संस्था द्वारा स्थानीय सहयोग गार्डन में श्रमदान सहित स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया यह सफाई अभियान 5 जून से एक सप्ताह तक सहयोग गार्डन में चलेगा। सहयोग संस्था के अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस व कोविड-19 कोरोनावायरस बीमारी के चलते सहयोग गार्डन में विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी मात्रा में कचरा,प्लास्टिक की बोतल आदि एकत्रित कर साफ सफाई की गई। प्रथम दिन इस अभियान में सहयोग संस्था के प्रमुख सदस्य सहित सहयोग महिला मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया। सहयोग संस्था के सदस्यों ने गार्डन के ग्रीन लान, बाल मेला प्रांगण व छतरी परिसर की दो घंटे तक साफ सफाई की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गार्डन परिसर में बिल्व पत्र के पौधे का रोपण भी किया गया।


अंत में आभार सचिव अविनाश वाघेला ने माना।

*इन्होंने किया श्रमदान*

श्रमदान सह स्वच्छता शिविर में सहयोग संस्था के कोषाध्यक्ष जानकी वल्लभ कोठारी पूर्व अध्यक्षद्वय आशुतोष पंचोली व कैलाश कमेड़िया, संस्था सदस्य गण आशुतोष दुबे, बसंत राठौड़, विक्रांत राठौर, महेश शुक्ला, महेंद्र टवली, राजू शाह, मंसूर मर्चेंट, ढोकलसिंह,  रुपालसिंह, महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पलता शाह, प्रतिभा पंचोली, निर्मला कोठारी, श्रीमती शुक्ला ने श्रमदान किया। संस्था अध्यक्ष दीक्षित ने सभी सदस्यों व  आमंत्रित जनों को मास्क का वितरण भी किया। अंत में सभी संस्था सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण का संकल्प भी  लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post