हिंदू स्वराज्य स्थापना दिवस मनाया | Hindu swarajy sthapna divas manaya

हिंदू स्वराज्य स्थापना दिवस मनाया

हिंदू स्वराज्य स्थापना दिवस मनाया

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस शिवाजी नगर  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीधमपुर मैं मनाया गया। सर्वप्रथम शिवाजी के चित्र पर माला अर्पण भी या गया।  संघ के नगर संघचालक  लखन लाल  मालवी एवं नगर  कार्यवाह  ईश्वर  तिरोले वरिष्ठ समाजसेवी संग्राम सिंह राजे भोसले मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूरजमल शर्मा ने संचालन करते हुए संघ के सभी त्योहारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एवं आत्मनिर्भर भारत के बारे में बताया।   प्रमुख वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के बारे में विस्तृत रूप से  जानकारी दी। संग्राम सिंह राजे भोसले ने सबको हिंदू स्वराज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर श्री सूरजमल शर्मा सुधाकर कोलते , भास्कर सोनोने ,संभाजी बोरसे,  बालकृष्ण पाटीदार पाटिल,  संजय नारखेड़े,  महेंद्र पाटील, जगदीश  साहू, काशी नाथ  शायद काफी तादाद में लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post