खबर का असर आज तक 24 की टीम ने बरबेट रोड स्थित बंद पड़े निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल के कार्य को पूर्ण करने हेतु उठाई थी,"आम जनता की आवाज"
चिकित्सा सुविधाओं के लिए पेटलावद तहसील अभी भी अभागी
खबर के बाद जिला प्रशासन हुआ सतर्क, ठेकेदार द्वारा सिविल हॉस्पिटल का कार्य किया शुरू
पेटलावद तहसील की जनता को आवश्यकता है, उच्च चिकित्सा सुविधाओं की,
पेटलावद (संदीप बरबेटा):- "पेटलावद तहसील में निवासरत लाखों नागरिकों की चिकित्सा सुविधा हेतु उठाई थी आवाज"
पेटलावद तहसील आदिवासी बाहुल्य तहसील है,पेटलावद तहसील आज भी मध्यम तथा उच्च चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में बहुत पीछे हैं, क्योंकि थोड़ी सी बीमारी होने पर भी उपचार हेतु यहां के लोग गुजरात के दाहोद तथा बड़ौदा शहर में जाते हैं,
क्योंकि शासकीय अस्पताल में पेटलावद तहसील के लोग अपना उपचार कराने आते हैं, यहां पर प्राथमिक उपचार के अलावा कोई अन्य सुविधा नहीं है और ना ही उच्च या मध्यम उपचार के साधन नहीं है,
वर्तमान स्थिति में संपूर्ण देश में आज उच्च चिकित्सा हेतु हॉस्पिटल की अत्यधिक आवश्यकता है,
आज तक 24 की खबर के बाद
झाबुआ जिला प्रशासन की सतर्कता से पेटलावद सिविल हॉस्पिटल का कार्य तेजी से कार्य प्रारंभ हो गया है,
पेटलावद सिविल हॉस्पिटल जोकि बहुत बड़ा हॉस्पिटल होगा, जिसमें उच्च चिकित्सा के साधन रहेंगे तथा उपचार हेतु उच्च श्रेणी के चिकित्सक रहेंगे,
जिनका लाभ पेटलावद तहसील की जनता के साथ साथ संपूर्ण झाबुआ जिले के लोगों को प्राप्त होगा,
Tags
jhabua
