उत्कृष्ट नर्सरी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश | Utkrisht nursery ka jila collector ne kiya nirikshan

उत्कृष्ट नर्सरी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

उत्कृष्ट नर्सरी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

धार। जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने उत्कृष्ट नर्सरी सरदारपुर पहुँचे।नर्सरी में पेड़ पौधों को देखा औऱ अधिकारियों से सवाल जवाब किये औऱ निर्देश दिये। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की पेड़ पौधों, वृक्षारोपण में गहरी रूचि रखते हैं। सुनो महाराज,पौधों की देखभाल बच्चों की तरह की जाती है। थोड़ी सी लापरवाही से इनका जीवन संकट में पड़ जाता है। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के उलाहना भरे स्वर सरदारपुर नर्सरी प्रभारी के प्रति थे। नर्सरी के अवलोकन के दौरान जामुन के पौधों में पर कीड़े लगे देख कलेक्टर ने यह बात कही। पूछताछ के दौरान जब यह पता चला कि नर्सरी के लगभग साढे चार हजार पौधों का कोई खरीदार नहीं मिला है और वे अपनी पूरी बढ़त पा चुके हैं तब कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए यहां मौजूद जिला पंचायत के एपीओ गणेश सेन को निर्देश दिए कि यहां के पौधे वाटर शेड के प्लांटेशन में इस्तेमाल कर लिए जाए। मजदूरों से चर्चा कर कलेक्टर ने समय पर पूरा भुगतान मिलने की कैफियत ली। उप संचालक उद्यानिकी मंडलोई साथ थे।उन्होने बताया कि फिलहाल यहां 40 हजार पौधे उपलब्ध हैं। यह पौधे आम, जामुन, आंवला, अमरूद और आर्नामेंटल हैं। इसके अलावा एक लाख और पौधे लगाने की योजना को स्वीकृति मिली है। इसे मनरेगा से लगाया जाएगा।नर्सरी के कुल क्षेत्रफल ढाई हेक्टेयर है।

उत्कृष्ट नर्सरी का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News