थांदला मंडल ने आजीवन सहयोग निधि जिला अध्यक्ष को करी भेंट | Thandla mandal ne ajivan sahyog nidhi jila adhyaksh ko kari bhent

थांदला मंडल ने आजीवन सहयोग निधि जिला अध्यक्ष को करी भेंट

थांदला मंडल ने आजीवन सहयोग निधि जिला अध्यक्ष को करी भेंट

झाबुआ (संदीप बरबेटा) - भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक का अनुसूचित जाती मोर्चा के संभागीय शोशल सह प्रभारी और झाबुआ,धार और अलीराजपुर के प्रभारी राजु धानक,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र पड़ियार,किसान मोर्चे के पूर्व जिला महामंत्री जवसिंह परमार,जनजाति मोर्चे के आईटी संयोजक तानसिंह मैडा,अनुसूचित जाती मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष वाघेला, उपाध्यक्ष मोहन यादव आदि नेताओ ने स्वागत कर जिला अध्यक्ष को मोर्चे की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि,भाजपा की हर गतिविधि,सहयोग के लिए अजा मोर्चा कंधे कंधा मिलाकर संगठन के रीति नीति को जन जन तक पहुचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा,वही भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पड़ियार और अजा मोर्चा के संभागीय शोशल मीडिया प्रभारी राजू धानक के नेतृत्व में आजीवन सहयोग निधि जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक को दी,वही भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने पार्टी के एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए अजा मोर्चे के हर कार्यकर्ता से मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष के ऐतेहासिक फैसलो,योजनाओं के बारे में घर घर जाकर आमजन को बताने का आव्हान किया है,वही मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल उपस्थित थे,वही बाद में भाजपा कार्यालय के पीछे स्थित सद्गुरु गौशाला का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया वही सद्गुरु गोशाला द्वारा गौशाला में आवश्यक मांगो को लेकर एक निवेदन पत्र जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक को दिया जिस पर भाजपा अध्यक्ष नायक ने जल्द ही मांगो को पूरा करने का आश्वाशन दिया है,गौशाला के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल,झाबुआ मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पाठक,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र पडियार आदि नेता उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post