मास्क/फेसकवर ना पहनने पर 22 व्यक्तियों पर 2200/- रूपये की वसूली कार्यवाही | Mask face cover na pahanne pr 22 vyaktiyo pr 2200

मास्क/फेसकवर ना पहनने पर 22 व्यक्तियों पर 2200/- रूपये की वसूली कार्यवाही 


बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में आज जिले में बिना मास्क/बिना फेसकवर के घूमते हुए व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही नियुक्त सक्षम अधिकारियों द्वारा की गई। 

मास्क का उपयोग नहीं करने वाले 22 व्यक्तियों पर 2200/-रूपये का अर्थदण्ड लगाकर आवश्यक कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन द्वारा यह कदम कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव व बचाव के लिए शासन से प्राप्त निर्देशानुसार किया जा रहा है। 

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले एवं आवश्यक काम से बाहर निकलते समय मास्क/फेसकवर पहनकर ही निकले। घर में रहे, सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post