सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन
तिरला (बगदीराम चौहान) - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का आज विदाई समारोह का आयोजन तिरला हॉस्पिटल में किया गया।।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों में श्री भारत सिंह निशान (ड्रेसर), श्री भारत सिंह चौहन (वाहन चालक), श्रीमती नलिनी पवार (ए. एन. एम) है।।
कर्मचारियों का स्वागत बी एम ओ डॉ. अशोक पटेल द्वारा किया गया।।
कार्यक्रम में डॉ. पामिला जेम्स, डॉ. राखी डेविड, डॉ.रिंकू कायथ, श्री गोविंद बावने, श्री अमरसिंह देवल, श्रीमती सुरेखा परिहार, श्रीमती रत्नप्रभा सिरसाठ , कु. पायल चौहान उपस्थित थे।। कार्यक्रम का संचालन श्री आशिष शर्मा एवं आभार लक्ष्मण शिवले ने व्यक्त किया।।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
Tags
dhar-nimad
