पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चीन समर्थक नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया | Purv mukhyamantri kamalnath ka chin samarthak nitiyo ke virodh main putla

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चीन समर्थक नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चीन समर्थक नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया

मनावर (पवन प्रजापत) - मनावर के समिप ग्राम टोकी मे यूपीए सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे कमलनाथ ने चीन के साथ डील कर वस्तुओ पर आयात शुल्क घटाया जिसके एवज में चीन ने राजीव फाउंडेशन को डोनेशन दी। देश के साथ की गई। इस गद्दारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टोंकी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  रंजना बघेल द्वारा  कमलनाथ का चीन समर्थक नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी पाटीदार,युवा मोर्चा ग्रमीण मंडल अध्यक्ष अभय कनेल,अंतिम शर्मा,अशोक पाटनी ,मेहताब फौजी ,सत्यनारायण इस्के,शंकर मेहडा,शंकर श्रीवास्तव,सोमनाथ नायक,विक्रम सहित कई कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post