पुर्णिमा व्यास अभा ब्राह्मण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मनोनित | Purnima vyas AB brahaman mahasabha ki pradesh adhyaksh

पुर्णिमा व्यास अभा ब्राह्मण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मनोनित

पुर्णिमा व्यास अभा ब्राह्मण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मनोनित

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राण्के राष्ट्रीय अध्यक्ष युपी रत्न पं राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी एवं प्रदेश अध्यक्ष पं केण्डी सौनकीया के अनुमोदन पश्चात महिला नेत्री पुर्णिमा व्यास को अभा ब्राह्मण महासभा महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्रीमती व्यास ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्धारा सोपे गए कार्यो को वह बखुबी निभाकर, सबको साथ लेकर संगठन को मजबुत करने की दिशा मे कार्य करते रहेंगी। श्रीमती व्यास की नियुक्ति पर प्रदेश प्रभारी पं. भुपेंन्द्र बालोठीया, युवा प्रदेश अध्यक्ष पं शतानंद शर्मा, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, उपाध्यक्ष मकु परवाल, पं. सुरेश कुमार ओझा, समाज संरक्षक मणीशंकर पारिख, जिलाध्यक्ष अशोक ओझा, पुर्व अध्यक्ष गोविंद जोशी, आशुतोष पंचोली, निरंजन मेहताए बालकृष्ण शर्मा, महिला मंडल की जिलाध्यक्ष सुनीता मेहता, वसुधा जोशी, नगर अध्यक्ष संध्या पांडे, युवा अध्यक्ष मीना ओझा सहित नगर के गणमान्यजनो ने हर्ष व्यक्त कर बधाईयां दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post