नगर की किराना दुकानों पर घटिया खाद्यय साम्रग्री बिक रही धड़ल्ले से | Nagar ki kirana dukano or ghatiya khadya samagri bik rhi

नगर की किराना दुकानों पर घटिया खाद्यय साम्रग्री बिक रही धड़ल्ले से
                                   
जनता की जान के साथ खिलवाड़ करके बेच रहे दुकानदार किराना

दुकानदार बेसन में मक्का और बटले का आटा मिलाकर बेच रहे 
                         
नगर की किराना दुकानों पर घटिया खाद्यय साम्रग्री बिक रही धड़ल्ले से
                       
मनावर (पवन प्रजापत) - नगर की किराना दुकानों पर घटिया किस्म की खाद्य सामग्री दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से बेची जा रही है नगर के दुकानदारों द्वारा चंद पैसों के लालच में हल्की किस्म की खाद्य सामग्री इंदौर से लाकर क्षेत्र की आदिवासी गरीब जनता को बेचकर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। किराना दुकानों पर जिले के अधिकारीयों का ध्यान नही होने से व्यापारीयों के होसले बुलंद हो रहे है।  ज्ञात है कि नगर के कई किराना दुकानों पर घटिया किस्म का मिलावटी बेसन पैकिंग करके बेचा जा रहा है। जिसमें मक्के और बटले का आटा भी मिलाकर क्षेत्र गरीब लोगों को खुलेआम बेच रहे है। खाद्य विभाग के अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। प्रदेश में लाक डाउन होने के कारण इन मिलावट खोरो का धंधा बडे लेवल पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है। मनावर में किराना दुकानों पर जिले के अधिकारी साल में एक बार आकर लाखों रूपये की ऊगाई करके ले जाते है जो जनता को पूरे साल घटिया किस्मी की खाद्यय साम्रग्री बेचकर लाखों के वारे न्यारे कर रहे है। नगर में कई किराने दुकान बीना लांयसेस से चल रही है। घटिया खाद्यय साम्रगी की बिक्री को धार कलेक्टर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विधायक को की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post