मातृभाषा उन्नयन संस्थान की साधारण सभा आयोजित, डॉ. जैन को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित | Matr bhasha unnayan sansthan ki sadharan sabha ayojit

मातृभाषा उन्नयन संस्थान की साधारण सभा आयोजित, डॉ. जैन को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

मातृभाषा उन्नयन संस्थान की साधारण सभा आयोजित, डॉ. जैन को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

इंदौर। हिंदी प्रचार के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान की वार्षिक साधारण सभा रविवार को दोपहर चार बजे डिजिटल रूप से आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने की।

शारदे वंदना से आरंभ साधारण सभा का संचालन संस्थान के सचिव गणतंत्र ओजस्वी ने किया। अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ. जैन ने विगत वित्तीय वर्ष में संस्थान की उपलब्धियाँ, कार्य कलाप आदि प्रस्तुत किए। इसके बाद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 का आय-व्यय का ब्यौरा पटल पर प्रस्तुत किया। संस्थान के संवैधानिक नियमानुसार डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने अपने पद से त्यागपत्र पटल पर दिया, किन्तु सदस्यों ने असहमति व्यक्त करते हुए पुनः तीन वर्षों के लिए डॉ. जैन को ही ध्वनिमत से संस्थान का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना।

कोविड काल में संस्थान द्वारा जारी गतिविधियों एवं कार्यकलापों पर सभी सदस्यों ने संतोष जताते हुए प्रतिबद्धता से कार्य करने का वादा किया।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी ने सदस्यता स्वीकार्यता संबंधित प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। इसके साथ संस्थान का अपना संगणक दल तैयार करने, एक युद्ध अवसाद के विरुद्ध जारी रखने, हिंदी योद्धाओं के निर्माण, ग्रंथालय निर्माण, वेबीनार आयोजित करवाने एवं न्यायालय में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने संबंधित याचिका लगाने आदि विषयों पर भी सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए स्वीकृति प्रदान की। उक्त साधारण सभा में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन, उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, सचिव गणतंत्र ओजस्वी, कोषाध्यक्ष शिखा जैन कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मोलवा, भावना शर्मा, नितेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार नितेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News