मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने के दिए संकेत व्यवस्था हो सकती है प्रभावित | Mandi karmachariyo ne hadtal pr jane ke diye sanket vyavastha ho sakti hai

मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने के दिए संकेत व्यवस्था हो सकती है प्रभावित 

मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने के दिए संकेत व्यवस्था हो सकती है प्रभावित

धामनोद (मुकेश सोडानी) - प्रदेश सरकार मंडियों में मॉडल एक्ट लागू करने जा रही है। यानी कोई भी अब निजी मंडी खोल सकेगा। इसका मंडी कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। वे इस एक्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर  विरोध कर रहे हैं विगत दिवस काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज भी करवाया  अब आगामी दिनों में मप्र मंडी कर्मचारी के आह्वान पर आगे की रणनीति बनाई जा रही है इसी को लेकर मंडी प्रांगण में सोमवार के दिन एक बैठक का आयोजन किया गया सूत्रों से जानकारी के अनुसार बताया गया कि यदि कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती है तो आगामी दिनों में निश्चित रूप से सभी हड़ताल की राह पर चले जाएंगे साथ साथ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की  भी बात सामने आई मंडी में उपस्थित सचिव लक्ष्मण दास सुखवानी जीपी प्रजापति महेश मुजाल्दे और अन्य मौजूद मंडी कर्मियों ने एकजुट में मॉडल एक्टर का विरोध किया बताया कि मॉडल एक्ट लागू करने से कई कर्मचारी तो बेरोजगार हो ही जाएंगे साथ-साथ किसानों को बड़ी समस्या का सामना उठाना पड़ेगा सभी ने एकजुट होकर आंदोलन की राह पर जाने के संकेत दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments