महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो देश आत्मनिर्भर होगा:माया नरोलिया | Mahilaye atmanirbhar hongi to desh atmanirbhar hoga

महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो देश आत्मनिर्भर होगा:माया नरोलिया

स्वालम्बी महिलाए ही देश को स्वालंबन की ओर ले जाएंगी:रेखा शिवहरे

महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो देश आत्मनिर्भर होगा:माया नरोलिया

आमला (रोहित दुबे) - मोदी सरकार 2 कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों से ज़ूम एप के द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद हुआ।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवम महिला मोर्चा की संभाग प्रभारी माया नरोलिया एवम भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा शिवहरे ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ सहित समाजसेवी महिलाओ से वीडियो कानफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से बबला शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल,सिल्विया वाड़ीवा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,अभिज़र हुसैन,मनीष मिसर भाजपा आई टी सेल प्रभारी उपस्थित थे।बैठक में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया।आज के विषम परिस्थिति में आत्म निर्भर रह कर आगे बढ़ा जा सकता है।स्वालम्बी बन कर देश के विकास में हम बहने अपना योगदान दे सकती है।रेखा शिवहरे जी ने बताया कि आगामी 9 जून को भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा मंडल स्तर पर जरूरत मंदो को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया जाएगा।कोरोना की इस लड़ाई में हम संयम के साथ नियमो का पालन करते हुए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करे।तथा अपने आस पास जरूरत मंद लोगो की मदद करे।जिन्होंने इस दौरान जरूरत मंद लोगो की मदद की है उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में आमला से ओमवती विश्वकर्मा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,अनिता यादव,रजनी सोनिया,लाजवंती नागले पूर्व नपा अध्यक्ष,शोभा देशमुख महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष,आराधना मालवीय समाजसेवी,सीमा विश्वकर्मा,आरती पाटिल,गीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post