जन्म दिवस पर कांग्रेसजनों गरीब व जरूरतबन्दौ को राशन सामग्री वितरीत की
झाबुआ (संदीप बरबेटा) - केरल के वायनाड में लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के 50 वे जन्म दिवस पर क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता यूवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेड़ा पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रूपसिंह डामोर, हेमचन्द डामोर सहित कांग्रेस पदाधिकारीयों ने राहुल गांधी को बधाई प्रेषित की है। कोरोना माहामारी और चीन की और से किये गए हमले में 20 जवानों की शहादात के मदेंनजर राहुल गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं, इसके बाद भी कांग्रेसजन राहुल जी के जन्मदिवस के मौके पर गरीब व जरूरतबन्दौ को राशन सामग्री वितरीत करने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया के निर्देशानुसार एवं युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया के अथक प्रयास के चलते कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने विधायक कार्यालय से झाबुआ के अलग-अलग वार्डों में जाकर गरीब व जरूरतबन्दौ को राशन सामग्री वितरीत की । पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा लाॅकडाउन के समय गरीब व जरूरतबन्दौ को राशन सामग्री वितरीत की थी। सभी युवाओं ने राहुल गांधी जी के दिर्घायु होने की कामना की तथा उनके नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को ओर मजबूत करने का प्रण लिया । इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट्, पार्षद रसीद कुरैशी, बबलु कटारा, कांग्रेस पदाधिकारी नितेश डामोर, जितेन्द्र शाह, राकेश राठौर रोहित हटिला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jhabua