जननी एंबुलेंस में हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म, माता तथा बच्चे स्वस्थ | Janani ambulance main hua judva bachcho ka janm

जननी एंबुलेंस में हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म, माता तथा बच्चे स्वस्थ

जननी एंबुलेंस में हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म, माता तथा बच्चे स्वस्थ

पेटलावद (संदीप बरबेटा):- सोमवार को पेटलावद  तहसील के ग्राम मोइवागेली निवासी माइली पति प्रकाश डामर ने अपने जुड़वा बच्चो को जननी एम्बुलेंस में जन्म दिया।

गर्भवती उक्त  महिला को डिलेवरी हेतु दर्द होने पर पेटलावद शासकीय अस्पताल से 108 एम्बुलेंस पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र लाने हेतु ग्राम मोइवागेली पहुची, उक्त महिला को एंबुलेंस से पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र हेतु  मोइवागेली से  लाया जा रहा था, परंतु अत्यधिक दर्द होने पर रास्ते में  ही  महिला ने अपने 2 जुड़वा बच्चो को एम्बुलेंस में ही जन्म दे दिया। दोनो बच्चे व महिला स्वस्थ्य है, 108 के ईएमटी हनुमंत शर्मा एवं पायलेट हेमन्त शर्मा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments