बुरहानपुर एसपी बिरदे जी का हुआ तबादला - नये एसपी होगे लोधाजी | Burhanpur sp birde ji ka hua tabadla

बुरहानपुर एसपी बिरदे जी का हुआ तबादला - नये एसपी होगे लोधाजी

बुरहानपुर एसपी बिरदे जी का हुआ तबादला - नये एसपी होगे लोधाजी

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा सोमवार रात को एक नई सूची तालिका जारी की गई है, जिसके अंतर्गत भापुसे अधिकारियों को आगामी आदेश तक सूची तालिका क्रमांक 3 से सूची तालिका क्रमांक 4 में दर्शाये गए स्थान क्षेत्र जिले मे पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय से एक आदेश जारी हुआ जिसमें 39 पुलिस अधिकारीयों के ट्रांसफर किये गये। तबादले की लिस्ट में पुलिस अधीक्षक बी एस बिरदे का ट्रांसफर भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में किया गया। अब जिला बुरहानपुर में नये एसपी सेनानी हॉकफोर्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल के राहुल कुमार लोधा होंगे।


लिस्ट में 37वें नम्बर पर बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक भागवतसिंह बिरदे का नाम है वहीं 23वें नम्बर पर लोधा जी का नाम है जिनका ट्रांसफर बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post