भील मुक्ति मोर्चा द्वारा आदिवासी परिवार को बेदखल करने के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा | Bhil mukti morcha dvara adivasi parivar ko bedakhal karne ke mamle ko lekar

भील मुक्ति मोर्चा द्वारा आदिवासी परिवार को बेदखल करने के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा

भील मुक्ति मोर्चा द्वारा आदिवासी परिवार को बेदखल करने के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - गुजरात राज्य के एक जिले में आदिवासी परिवार को जमीन से बेदखल किए जाने के मामले को लेकर सोमवार को भील प्रदेष मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंकर बामनिया के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम प्रतिनिधि तहसीलदार श्री तिलवारे को सौपा गया। जिसमे भील मोर्चा के सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि गुजरात राज्य जिला नर्मदापुरम केवडीया के 14 आदिवासीयों के गांव परिवार को जमीन से बेदखल किया जा रहा है। उस सम्बंध में सरकार को ध्यान आक्रोषित करने के लिए यह ज्ञापन सोपा जा रहा है। मोर्चा ने चेतावनी देते हुवे कहा कि अगर गुजरात सरकार आने वाले समय में केवडीया के 14 आदिवासी गांव को विस्थापन से नही रोकती तो भीलप्रदेष मुक्ति मोर्चा पूरे देश भर में उग्र आन्दोलन करेंगा। इस अवसर पर भील मुक्ति मोर्चा के सदस्यगण मौजूद थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post