भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला किया दहन | Bhajpa ke netritv main purv mukhyamantri kamalnath ka putla

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला किया दहन

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला किया दहन

रिंगनोद (संजय मारू) - भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में रिंगनोद में पूर्व वाणिज्य मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया गया। भाजपा ने कमलनाथ द्वारा वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन को उद्योग के लिए भारत में सारे दरवाजे खोलने के विरोध में एवं लघु व कुटीर उद्योगों का समाप्ति की और ले जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। ग्रामीणों का कहना है कमलनाथ ने ये बहुत गलत किया है उन्होंने चीन कि मदद की। इस दौरान भाजपा के राजेश लच्छेटा मदन चोयल विजय इमलीवाला ईश्वर मिस्त्री संजय बैरागी निसल सेठिया दशरथ सिंह चौहान संजय गर्ग आशीष पंवार शंकर लाल वर्फा आदि सक्रिय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post