भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जरूरत मंद लोगो को मास्क और सेनेटाइजर बांटा | Bhajpa anusuchit jati morcha ne jaruratmand logo ko mask

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जरूरत मंद लोगो को मास्क और सेनेटाइजर बांटा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जरूरत मंद लोगो को मास्क और सेनेटाइजर बांटा

आमला (रोहित दुबे) - भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला और डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला के मार्गदर्शन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे के नेतृत्व में आमला नगर मंडल,आमला ग्रामीण मंडल और खेड़ली मोरखा मंडल में जरूरत मंद लोगो को मास्क,सेनेटाइजर और साबुन बांटा तथा कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिये लोगो को समझाइश भी दी।इस अवसर पर आमला नगर के वार्ड क्रमांक 10 झुग्गी झोपड़ी में,आमला ग्रामीण मंडल के ग्राम खारी गयावानी सहित अन्य गांव में तथा खेड़ली मोरखा मंडल के ग्राम गुबरेल,बमनी आदि ग्राम में जरूरत मंद लोगो के बीच पहुंचकर मास्क,सेनेटाइजर और साबुन बांटा।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज पूरा विश्व जूझ रहा है ऐसे में सावधानी बरत कर ही इससे बचा जा सकता है।इस अवसर पर किशोर महोबे अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष,अनिल मंडलकर महामंत्री,सतीश बौरासी जिला उपाध्यक्ष,मनीष मिसर भाजपा आई टी सेल जिला सह संयोजक,ओमप्रकाश मालवीय, नरेंद्र गढेकर,मनोज विश्वकर्मा ,यशवंत यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,यदुराज सिंह रघुवंशी भाजपा खेड़ली मोरखा मंडल अध्यक्ष,सहित महेश मर्सकोले,रवि पवार,जयंत गोहे,शिवपाल उबनारे,राजेश पंडोले,  आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post