अल्पसंख्यक विकास कमेटी मध्यप्रदेश ने रजा को दी कोरोना कर्मवीर की उपाधि
झाबुआ। (अली असगर बोहरा) - देश वर्तमान में जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। वो किसी ने कभी नहीं सोचा था, लेकिन इन विकट परिस्थितियों में भारत के नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए देश सेवा करने वाले सपूतों को अल्पसंख्यक विकास कमेटी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख ने कोरोना कर्मवीर के रूप में सम्मानित किया है।
अल्पसंख्यक विकास कमेटी मध्यप्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख ने कहा की सत्य का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। अल्पसंख्यक विकास कमेटी मध्यप्रदेश ने वर्तमान समय में विभिन्न स्थानों पर जनसेवा करने वाले शासकीय-अशासकीय कर्मचरियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। इसी श्रृंखला में मप्र के कुछ चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं में मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी व भारतीय पत्रकार संघ एआईजे युवा इकाई झाबुआ के जिला सचिव पत्रकार नवेद रजा को को उनके सेवा कार्यों के लिए कोरोना कर्मवीर के रूप में सम्मानित किया है।
Tags
jhabua
