डी.आई.जी. जबलपुर रेंज ने ट्राफिक के आरक्षक को 500 रूपये के नगद पुरूस्कार से किया पुरूस्कृत | DIG jabalpur range ne trafic ke arakshak ko 500 rupye ke nagad

डी.आई.जी. जबलपुर रेंज ने ट्राफिक के आरक्षक को 500 रूपये के नगद पुरूस्कार से किया पुरूस्कृत

डी.आई.जी. जबलपुर रेंज ने ट्राफिक के आरक्षक को 500 रूपये के नगद पुरूस्कार से किया पुरूस्कृत

जबलपुर (संतोष जैन) - ट्राफिक थाना मालवीय चैक जबलपुर मे पदस्थ आरक्षक 1796 अशोक दुबे की ड्यूटी 3 पत्ती चैराहे पर यातायात व्यवस्था हेतु लगायी गयी थी, दोपहर लगभग 12-15 बजे एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 20 सीई 9835 है, एयर लेने के कारण तीन पत्ती चैराहे पर अचानक बंद हो गयी, जिसके कारण यातायात अवरूद्ध होने लगा, आरक्षक अशोक दुबे जो तीन पत्ती चैराहे पर ड्यूटी पर था ने कार मे धक्का लगाकर कार को किनारे लगाते हुये यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया, जिस वक्त आरक्षक कार मे धक्का लगा रहा था उसी वक्त श्री मनोहर वर्मा (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर तीन पत्ती चैक से गुजर रहे थे, जिन्होंने रूक कर आरक्षक अशोक दुबे के कार्य की सराहना की एवं आरक्षक को 500 रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत भी किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post