भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने लगभग 500 मास्क निशुल्क वितरण किए
अंजड़ (शकील मंसूरी) - भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को वार्ड 5 एवं 6 में लगभग 500 मास्क का निशुल्क वितरण कर स्थानीय रहवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बताए।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेन्द्र भावसार ने बताया की पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह के आव्हान पर नगर वर्ग के लोगो मे मास्क का निशुल्क वितरण कर आमजनों में कोरोना संक्रमण को लेकर जनजागृति लाने का प्रयास किया जा रहा है। वही मास्क वितरित करने आये कार्यकर्ताओ द्वारा घर-घर जाकर मास्क प्रदान कर उन्हें शारीरिक दूरी बना कर रखने, मास्क लगाकर रखने, बेवजह घूमने, साबुन से बार-बार हाथ धोने आदि की समझाइस दी गई। मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार ने बताया कि उक्त आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पूरे आयोजन में शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया था।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना पटेल, हरिकिशन कुशवाह, रामु भवानी, सचिन सोनी, अरुण परमार, हरिकाका, रामेश्वर डाबरिया, शरद पटेल, सुनील भावसार, लोकेंद्र परमालिया, विनोद भावसार, ललित पाटीदार, बीके पाटीदार, गौरव जोशी शारदा गुप्ता, योगिता भार्गव, सुनीता सेन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags
badwani


