सीजन फलों की हो रहीं जमकर खरीदी, लोग बरत रहे आवष्यक सावधानी और सुरक्षा
झाबुआ। (मनीष कुमट) - मई माह में अब गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। एक तरफ शहर में लॉकडाउन चल रहा है, तो इसी बीच गर्मी का पारा भी तेजी से बढ़ रहा है। लोग लॉकडाउन में मिली छूट में तेज गर्मी और धूप के बीच विभिन्न दुकानों पर खरीदादारी करते दिखाई दे रहे है। वहीं गर्मी से बचने के लिए लोगों द्वारा अपने घरों में भी पंखे, कूलर, फ्रीज आदि का दिनभर उपयोग किया जा रहा है। गर्मी में सीजन के रसदार फलों की भी जमकर बिक्री हो रहीं है।
शहर में लॉकडाउन-थ््रा लगा हुआ है। इसी बीच जिला प्रषासन की ओर से प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मिली छूट के दौरान शहरी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग बड़ी संख्या में आकर बाजार में जमकर खरीददारी कर रहे है। कपड़े, श्रृंगार सामग्रीयों, दैनिक उपयोगी सामग्रीयों के साथ सब्जी, फलों की जमकर खरीदी की जा रहीं है। तेज धूप और गर्मी के बीच लोग अपनी आवष्यक वस्तुओं की खरीदी के बाद सीधे घरों की ओर लौट रहे है। अब बाजारों में शीतल पेय के साथ कुल्फी-आईस्क्रीम, लस्सी की दुकाने भी खुलने लगी है, जहां लोग इनका लुत्फ उठा रहे है। विषेषकर सीजनी फलों में तरबूज, खरबूज, नारंगी, संतरा, अंगूर, चीकू की बिक्री अधिक हो रहीं है। इसके साथ ही आम, रेत ककड़ी भी गली-मौहल्लों में ठेलगाड़ी पर आवाज लगाकर बेची जा रहीं है। लोग एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस से बचाव हेतु सुरक्षा के बीच मुंह पर मास्क, मगछा लपेटकर, चष्मा पहनकर, हाथों को सेनेटाईज कर खरीददारी के लिए निकल रहे है। महिलाएं एवं युवतियां भी विषेष सावधानियां बरत रहीं है।
41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकार्ड किया गया
मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेषकुमार त्रिपाठी ने बताया कि मई माह आरंभ होते ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रहीं है। अब तक का सबसे अधिक तापमान पिछले दिनों 42 डिग्री पार भी जा चुका है। 7 मई को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। श्री त्रिपाठी के अनुसार आगामी दिनों में भी तापमान इतना ही आसपास रहने की संभावना है। पूरे मई माह में गर्मी भी ऐसी ही रहेगी।
Tags
jhabua
