सतत रूप से किया जा रहा संक्रमण रोधी होम्योपैथी एवं आयुर्वेद औषधि का वितरण | Satat roop se kiya ja rha sankraman rodhi homeopathy

सतत रूप से किया जा रहा संक्रमण रोधी होम्योपैथी एवं आयुर्वेद औषधि का वितरण

सतत रूप से किया जा रहा संक्रमण रोधी होम्योपैथी एवं आयुर्वेद औषधि का वितरण

सिवनी (संतोष जैन) - कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग सिवनी द्वारा होम्योपैथी औषधी आर्सिनिक एल्ब-30 एवं आयुर्वेद औषधि त्रिकुट वटी एवं संसमन वटी का सतत रूप से वितरित किया जा रहा है। आज दिनांक तक आयुष विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से जिले में 3 लाख 38 हजार 148 परिवारों को होम्योपैथी औषधी आर्सिनिक एल्ब-30 एवं 3 लाख 32 हजार 674 परिवारों को आयुर्वेद औषधि त्रिकुट वटी एवं संसमन वटी का वितरण किया गया हैं। इस प्रकार कुल 6 लाख 70 हजार 822 परिवारों को लाभांवित किया गया है।

  जिला आयुष अधिकारी डॉ यशवंत कुमार माथुर द्वारा बताया गया कि आर्सेनिक एल्बम- 30 कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध रोग निरोधी दवा के रूप में प्रभावी हैं। वयस्क सदस्यों को तीन दिन तक 4 गोली सुबह खाली पेट खाना है तथा छोटे बच्चों को भी 3 दिन तक सुबह खाली पेट 2 गोली खिलाना है। इसी तरह 5 ग्राम त्रिकुट पाउडर को तुलसी 3 से 5 पत्तियों के साथ 1 लीटर पानी मे उबाल कर आधा रहने पर आवश्यकतानुसार घूंट-घूंट कर सेवन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News