मनोज गवांदे कांग्रेस ऑफ सोशल वेलफेयर संगठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व कांग्रेस ऑफ सोशल वेलफेयर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र पुरी गोस्वामी और बुरहानपुर युवा कांग्रेस नेता जसलीन कीर की अनुशंसा पर कांग्रेस ऑफ सोशल वेलफेयर संगठन मे शाहपुर निवासी मनोज को बुरहानपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए उनकी नियुकी की गई। मनोज ने बताया कि संगठन द्वारा मुझ पर विश्वास करते हुए जो मुझे पद एवं दायित्व दिए है, उनका मैं निष्ठा पूर्वक निर्वाह करूंगा एवं जनता के कार्यों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सदेव तत्पर एवं प्रयासरत रहूंगा। नियुक्ति पर मनोज ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं मनोज मित्र मंडली के कल्पेश पाटिल, निकेत पवार, मनोज पाटिल, पंकज चौधरी, संदीप मोरे, अविनाश महाजन, शाहिद मंसूरी सहित अन्य मित्रगण एव परिजनो ने उन्हें बधाई दी।
Tags
burhanpur