केंद्रीय कृषि मंत्री के पुत्र ने मेघनगर के युवा समाजसेवी गौरव यादव से झाबुआ जिले की स्थिति जानी | Kendriya krishi mantri ke putr ne meghnagar ke yuva samajsevi gaurav yadav

केंद्रीय कृषि मंत्री के पुत्र ने मेघनगर के युवा समाजसेवी गौरव यादव से झाबुआ जिले की स्थिति जानी

केंद्रीय कृषि मंत्री के पुत्र ने मेघनगर के युवा समाजसेवी गौरव यादव से झाबुआ जिले की स्थिति जानी

मेघनगर (जुजर अली बोहरा) - केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह  तोमर के बालक प्रबल सिंह तोमर (रघु) ने नगर के भाजयुमो नेता गौरव यादव से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा की एवं झाबुआ जिले में  कोविड-19 जैसी महामारी के रोकथाम में किए गए सेवा कार्यो के बारे में जानकारी ली..व गौरव यादव के साथ परिवार एवं सभी भाजपाई मित्रों का हालचाल जाना। प्रबल सिह ने सलाह दी कि सभी शोशल डिस्टेंस का पालन करे मास्क हमेशा लगाएं सैनिटाइजर का उपयोग करें बार-बार हाथ धोए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा असहाय लोगों की मदद कर जागरूकता फैलाए। वीडियो कांफ्रेंस में प्रबल सिंह तोमर ने बहुत जल्दी  झाबुआ आने की बात कही।


Post a Comment

Previous Post Next Post