आजाद नगर। (अल्केश शाह) - अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुन्ज के आह्वान पर पुरे विश्व के 100 देशों के 10 लाख घरो मे
एक साथ प्रात 9 से 12 बजे तक
लघु गायत्री यज्ञ का आयोजन का आह्वान किया था । इसी कड़ी मे आजाद नगर जिला अलीराजपुर मे भी 265 से अधिक घरो मे यज्ञ किया गया ।गायत्री परिवार के प्रकाशजी नागर ,आनन्द
शाह ने बताया की ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ मुख्यतः कोरोना
वायरस महामारी के निवारण हेतू
सामुहिक आध्यात्मिक प्रयोग हे।गायत्री परिवार के वरिष्ठ बाबूलाल वाणी,प्रकाश नागर, आनन्द शाह धर्मेंद्र वाणी ,भावेश शाह द्वारा पुरे नगर मे घर घर जाकर यज्ञ विधि केसे करनी हे,बताया व पम्प्लेट वितरित किये। उन्होंने बताया की हवन सामग्री नही हो तो घर पर उपलब्ध चावल,शक्कर,गुड़,घी आदी मिलकर हवन सामग्री बना सकते हे। गायत्री महिला परिवार के निर्मला डावर,नेहा शाह, शिवानि पाठक का भी विषेश सहयोग रहा।
Tags
alirajpur