कान्टेक्ट हिस्ट्री शेयर करें तथा अधिक से अधिक लोगों को करें जागरूक: कलेक्टर प्रवीण सिंह | Contact histri share kare tatha adhik se adhik logo ko kare jagruk

कान्टेक्ट हिस्ट्री शेयर करें तथा अधिक से अधिक लोगों को करें जागरूक: कलेक्टर प्रवीण सिंह

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। जिसकी रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय लिये जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 16 नये पॉजिटिव व्यक्तियों के नाम जिसमें-

1) डॉ. मोहसीन निवासी जैनाबाद 
2) देवेश्वर सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर
3) इमाम अमीन बक्श निवासी सागर टॉवर लालबाग 
4) अभिलाषा सिंह निवासी मोमीनपुरा
5) निहितराज निवासी मोमीनपुरा 
6) नम्रता रजाने निवासी मोमीनपुरा
7) किशोर भांगले निवासी मोमीनपुरा 
8) अयात निवासी वार्ड नंबर 13 अख्तर कॉलोनी मोमीनपुरा
9) श्यामा निवासी वार्ड नंबर 13 अख्तर कॉलोनी मोमीनपुरा
10) योगेश महाजन शुभ हॉस्पिटल बुरहानपुर 
11) समीर खान शुभ हॉस्पिटल बुरहानपुर 
12) श्रवण वानखेडे़ शुभ हॉस्पिटल 
13) शिव श्याम गंगीले उम्र 24 वर्ष 
14) ऋतुराज निथीरस उम्र 13 वर्ष निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी 
15) अमोल रजाने निवासी मोमिनपुरा 
16) सतीश रामपाल पटेल निवासी सिंधीपुरा वार्ड-20 पाटीदार कॉलोनी 
शामिल है। 
बुरहानपुर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि, बुरहानपुर जिले से 410 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये है, उन्होंने बताया कि इसमें से 35 व्यक्तियों की (कोविड-19) रिपोर्ट पॉजिटीव प्राप्त हुई है। 
जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि अगर आप उपरोक्त नामों में से किसी भी व्यक्ति के संपर्क में किसी भी तरह से आये हो तो उसकी सूचना जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 98273-57235 पर अवश्य दे। यहां मै आप सभी को अवगत करा दूँ, कि कोरोना संक्रमित होना कोई अपराध नही है बल्कि एक बिमारी है जिसका इलाज संभव है, राज्य के अन्य जिलों में संक्रमित व्यक्ति ठीक हो रहे है। अतः इसे आप छुपाये नही बल्कि सामने आकर इसकी जानकारी दे ताकि समय रहते हुए इसका उपचार किया जा सकें। 
सोशल डिस्टेंस एवं अन्य सावधानियां बरतकर हम इस बिमारी से बच सकते है। आज हम जिस महामारी से लड़ रहे है उसे छुपाये नहीं यदि कोई व्यक्ति यह जानकारी देता है कि मैं ऊपर वर्णित व्यक्ति में से किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आया हू तो उसकी जानकारी पूर्ण रूप से गोपनियता के साथ रखी जायेगी। उसका सार्वजनिकरण नहीं किया जायेगा। इसलिए आप निःसंकोच अपने संपर्क की जानकारी उपलब्ध कराये जिससे हम स्वयं को एवं संपूर्ण जिले को इस महामारी से बचा पायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post