बिरमावल पुलिस प्रशासन स्टाफ की कमी के बावजूद भी आम जनता की रक्षा हेतु रात दिन अपनी ड्यूटी कर रहा है | Birmaval police prashasan staff ki kami ke bavjud bhi aam janta

बिरमावल पुलिस प्रशासन स्टाफ की कमी के बावजूद भी आम जनता की रक्षा हेतु रात दिन अपनी ड्यूटी कर रहा है

बिरमावल पुलिस प्रशासन स्टाफ की कमी के बावजूद भी आम जनता की रक्षा हेतु रात दिन अपनी ड्यूटी कर रहा है

बिरमावल  (रतलाम):- कोरोना वायरस संक्रमण से आम जनता को  सुरक्षित रखने  हेतु संपूर्ण भारत देश में पुलिस प्रशासन सतर्कता से अपनी ड्यूटी कर रहा है

रतलाम जिले के बिरमावल  चौकी क्षेत्र  में बिरमावल पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता से अपना  कर्तव्य निभा रहा है, बिरमावल चौकी में पुलिस प्रशासन के कम स्टाफ होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा रतलाम जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित समय सीमा के अंतर्गत संपूर्ण बिरमावल  क्षेत्र को लॉक डाउन करने  उपरांत प्रशासन द्वारा समय सारणी के अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाती है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों को समय सारणी के अंतर्गत  दी गई छूट के  समय नागरिकों को सोशल डिस्टेंस तथा मार्क्स का उपयोग करने हेतु निरंतर समझाइश दी जा रही है,


बिरमावल चौकी प्रभारी मालती गोयल ने बताया है कि हमारा पुलिस प्रशासन कोरोना वायरस के साथ-साथ नागरिकों की समस्त समस्याओं के निदान हेतु हम तत्पर हैं तथा कोरोना वायरस महामारी से बचाने हेतु हमारे द्वारा निरंतर क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है तथा नागरिकों को सतर्कता बरतने हेतु समझाइश दी जा रही है, 

बिरमावल चौकी प्रभारी मालती गोयल ने बिरमावल क्षेत्र की जनता से अपील की है कि सभी नागरिक, किसान, व्यापारी  लॉकडाउन के अंतर्गत शासन द्वारा निर्देशित नियम के अनुसार ही अपना कार्य करें तथा लॉक डाउन के नियमों का पालन करें, कोरोना वायरस महामारी संक्रमण से  स्वयं तथा परिवार को बचाने हेतु पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता का भी कर्तव्य होता है, आम जनता का कर्तव्य स्वयं के हित के साथ साथ राष्ट्रीय हित में भी अति आवश्यक है ,इसलिए बिरमावल क्षेत्र  की जनता अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर नहीं निकले तथा बच्चे तथा बुजुर्ग लोग समय सारणी के अंतर्गत भी बाजार में  नहीं आकर अपने घरों सुरक्षित रहें, क्योंकि कोरोनावायरस महामारी बच्चों तथा बुजुर्गों पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालती है

चौकी प्रभारी मालती गोयल  ने बताया कि हमारा पुलिस प्रशासन आम जनता  से परस्पर व्यवहार के साथ  जनता के रक्षा हेतु रात दिन अपनी ड्यूटी कर रहा है

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News