भाजपा बुरहानपुर जिलाध्यक्ष मनोज लधवे को बनाया गया
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री संघटन सुहास भगत ने 9 मई को जिलाध्यक्ष घोषित किये। जिसमे बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे को बनाया गया। भाजपा हाईकमान ने युवा मिलनसार नेतृत्व श्यमता वाले मनोज लधवे को जिम्म्मेदारी दी गई है। लधवे ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए संगठन को काफी मजबूती प्रदान की थी। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सांसद नंदकुमारसिंह चौहान कोटे से अध्यक्ष बनाये गए थे। उनके रहते भाजपा ने बुरहानपुर ओर नेपानगर की दोनों विधानसभा की सीटें हार गए थे। राजनैतिक कयास लगाया जा रहा है कि अब नई टीम के साथ पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस गुट का वर्चस्व ओर अधिक मजबूत होंगा। क्यो की मनोज लधवे दिदी गुट से आते है।
Tags
burhanpur