आंशिक छुट पर आंशिक सांसोधन-डीसीएम बैठक में लिये सुरक्षा से सम्बधित सुलभ निर्णय | Anshik chhut pr anshik sanshodhan dcm bethak main liye suraksha

आंशिक छुट पर आंशिक सांसोधन-डीसीएम बैठक में लिये सुरक्षा से सम्बधित सुलभ निर्णय

रविवार पूर्णतः बंद रहेगा बाजार

आंशिक छुट पर आंशिक सांसोधन-डीसीएम बैठक में लिये सुरक्षा से सम्बधित सुलभ निर्णय

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने दी गयी आंशिक छुट में कुछ सांसोधन किये है। इस प्रमुख बैठक में बताया गया कि,
बाजार पहले की तरह ही सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खुला रहेगा।


सब्जी मंडी पोलीटेक्नीक ग्राऊंड़ में 8 बजे से 2 बजे तक थोक व्यापारी सब्जी बैच सकेगे साथ ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुये गोले बनायेगे। नगरीय क्षेत्र में sdm खेल मैदान का चयन कर सब्जी की दुकानें खुलवा सकते है।

सभी व्यापारी सोशल डिस्टेंसींग का पूर्णतः ध्यान रखेगे और उल्लंघन करते पाये गये तो सम्बधित व्यापारी और ग्राहको पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। वहीं प्रत्येक व्यापारी को सेनेटाईजर रख कर ग्राहको से उपयोग करवाना अनिवार्य होगा।


टोटल लॉक डाउन के चलते जो पूर्णरूप से बंद है वो बंद ही रहेगे। जैसे कि:-

पान, गुट्खा, तम्बाकू दुकानें, होटल हलुआई, रेस्टोरेंट, चाय थैला, सेलून, चाट मशाला, ब्यूटी पार्लर, सीनेमा घर, के साथ जिले के समस्त हाट बाजार प्रतिबंधित रहेगे।
कस्बा या शहरी क्षेत्र में सब्जी की दुकानें कोई नहीं लगा सकता है। इसकी के साथ जिले में सभी सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम बंद रहेगे।

हालांकि महत्वपूर्ण जानकारी यह की दोपहर 2 बजे के बाद अगली सुबह 8 बजे तक सभी टोटल लॉक डाउन का पालन करते हुये अपने-अपने घरों में रहेगे।

बहारहाल रविवार पूर्णतः बंद रहेगा इसके पहले हुई बैठक में जिनको आंशिक छुट दी गयी थी वें सभी अब रविवार को बंद रहेगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post