जिला अस्पताल में 60 बेडो की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का कार्य प्रारंभ | Jila aspatal main 60 bedo ki oxygen apurti vyavastha ka kary prarambh

जिला अस्पताल में 60 बेडो की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का कार्य प्रारंभ

100 कोविड संक्रमित गंभीर मरीजो के इलाज की व्यवस्था की तैयारी शुरू

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश

जिला अस्पताल में 60 बेडो की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का कार्य प्रारंभ

बुरहानपर। (अमर दिवाने) - जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.एम.के.गर्ग, सिविल सर्जन डॉ शकील, डॉक्टर नवलखे सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ उपस्थित रहा। 


जिला कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में 60 बेडो की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य 3 दिवस में पूर्ण हो जायेगा। यह व्यवस्था कोरोना के गंभीर मरीजों के लिये मददगार साबित होगी। इससे पूर्ण यह व्यवस्था सिर्फ 10 बेडो के लिये थी,  जिसे बढ़ाकर 60 किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में 15 बेडो के लिये आईसीयू व्यवस्था की तैयार की जा रही है। जिला कलेक्टर द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिये गये है। बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये मिल सके इसके लिए जिला अस्पताल में 20 बडे़ जम्बू ऑक्सीजन सिलेंडर व्यवस्थित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये गये। इसके अलावा 10 नग ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर क्रय करने के निर्देश दिये है। इससे आने वाले समय में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज करने में सुविधा होगी। ये सभी कार्य पूर्ण होने पर जिला अस्पताल में आगामी समय मे 100 गंभीर कोविड संक्रमित मरीजो का इलाज किया जा सकेगा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरे जतन से अपने प्रयासों को सफल बनाने में प्रयासरत है। बुरहानपुर लड़ेगा, कोरोना हारेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post