ट्रॉइफ ने 52 ग्रामों के 500 जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्यान्न सामग्री | Traife ne 52 gramo ke 500 jaruratmando tak pahuchai

ट्रॉइफ ने 52 ग्रामों के 500 जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्यान्न सामग्री

ट्रॉइफ ने 52 ग्रामों के 500 जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्यान्न सामग्री

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - कोरोना वायरस के मद्देनजर विभिन्न माध्यमों से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई गई। वहीं ट्रॉंसफार्मर रूरल इंडिया फाउंडेषन ट्रॉइफ ने अलीराजपुर जिले के सोंडवा क्षेत्र के 52 ग्रामों के 500 जरूरतमंद परिवारों तक कच्ची खाद्यान्न सामग्री के पैकेट पहुंचाने का काम किया। इसमें ककराना, भिताडा, झंडाना, सुगट, ओझड, जेतपुर, बिलवट, कुलवट, गुलवट, साकडी सहित कई अन्य ग्राम है। जिला प्रषासन के मार्गदर्षन में म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिषन के माध्यम से सोंडवा क्षेत्र में समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए सहयोगी के रूप में उक्त संस्था कार्य कर रही है। उक्त संस्था के मैनेजर अनुपम किषोर पांडे ने बताया ग्राम संगठन की महिलाआें को दायित्व सौपा गया था कि वे जरूरतमंद परिवारों का चयन करें। उक्त चयन का आधार विधवा महिला, दिव्यांग परिवार मुखिया, 60 वर्ष के परिवार से पृथक रहने वाले बुजुर्ग, भूमिहीन जो दिहाडी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है आदि चयन के आधार पर चयनीत जरूरतमंद परिवारों को उक्त राषन की कच्ची खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किये गए। उक्त पैकेट में 10 किलो आटा, 3 किलो चावल, नमक, तेल, मिर्च-मसाले, 2 किलो आलू, 1 किलो प्याज आदि शामिल है। वे बताते है कि सोंडवा के डूब प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों  में नाव के माध्यम से पहुंचकर उक्त खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया गया। वे बताते है कोरोना संकट के इस समय में जरूरतमंद परिवादों के चयन का दायित्व ग्राम संगठन की महिलाओं को सौंपा गया था। ककडवाल निवासी ग्राम संगठन की अध्यक्ष दितलीबाई, वडी वनखड निवासी मीराबाई एवं गनू बाई ने बताया हमने अत्यंत जरूरतमंद की सूची तैयार की। इसके बाद उक्त व्यक्तियों तक नाव के रास्ते, सडक मार्ग एवं पैदल मार्ग के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई गई। वे बताते है हमने उक्त परिवारों सहित अन्य को कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। उक्त संबंध में म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिषन अलीराजपुर की डीपीएम सुश्री शीला शुक्ला ने बताया ट्रॉइफ संस्था जिले के सोंडवा विकासखंड में आजीविका मिषन के साथ सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है। उक्त संस्था के माध्यम से कोरोना वायरस के इस संकट की घडी में जरूरतमंद 500 परिवारों तक खाद्यान्न की कच्ची सामग्री प्रदान करने का जो कार्य किया, संकट की इस घडी में संस्था का यह कार्य सराहनीय है। समूह की महिलाओं ने जरूरतमंद परिवार का चयन करते हुए खाद्यान्न सामग्री वितरण में सहभागिता की। समूह की महिलाओं का यह कार्य भी प्रषंसनीय है। 


Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News